photo galleryदिल्ली-NCRबिज़नेस

42वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में सरस आजीविका मेला 2023 का औपचारिक उद्घाटन हुआ

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें विश्व व्यापार मेले में एक बार फिर परंपरा, क्राफ्ट, कला एवं संस्कृति से सराबोर 14 नवंबर से 27 नवंबर 2023 तक प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2023 का आयोजन प्रगति मैदान स्थित हॉल नंबर 7 (ए, बी, सी) में किया गया है

👆भाषा ऊपर से चेंज करें

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला जो 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगा। 16 नवंबर 2023 गुरुवार को सरस आजीविका मेला 2023 का औपचारिक उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
     वंही इस दौरान सचिव शैलेश कुमार सिंह ने देश के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत से सरस आजीविका मेला आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका हैI सरस मेला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) दीदियों की आजीविका संवर्धन में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास मंत्रालय एसएचजी दीदियों में से 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं और इस दिशा में सरस मेला एक महत्वपूर्ण मंच  प्रदान करता है I दो करोड़ एसएचजी दीदी को लखपति बनाने हेतु मंत्रालय विभिन्न इंटेरवेंसन एसएचजी दीदी को उपलब्ध करा रहा है, उसमें से मार्केटिंग एक अहम रोल अदा करता है।
     इस समारोह को सम्बोधित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव चरणजीत सिंह ने सरस मेलों में पिछले 25 सालों में अब तक हुई प्रगति के बारे जानकारी देते हुए कहा कि “दीदियाँ अपनी मेहनत से सरस मेलों की सफलता  के नए आयाम स्थापित कर रही हैं एवं देश के बाद विदेशों में भी प्रतिस्पर्धा हेतु तैयार हैं।”
     ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज संस्थान (एन.आई.आर.डी.पी.आर) पिछले 25 वर्षों से सरस मेलों का आयोजन कर रहा हैं, जिससे लाखों ग्रामीण महिलाओं को रोज़गार के साधन मुहैया कराए गए हैं और लाखों महिलाओं ने मार्केटिंग के गुण सीखे हैं। इस वर्ष क़रीब 165 स्टाल लगे हैं, जिसमें 28 राज्यों की स्वयं सहायता समूहों की 330 से ज़्यादा ग्रामीण महिलाएँ भाग ले रही हैं। मेले में भाग लेने वाली दीदियों हेतु इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गयी है I
     दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें विश्व व्यापार मेले में एक बार फिर परंपरा, क्राफ्ट, कला एवं संस्कृति से सराबोर 14 नवंबर से 27 नवंबर 2023 तक प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2023 का आयोजन प्रगति मैदान स्थित हॉल नंबर 7 (ए, बी, सी) में किया गया है। इस मेले में विभिन्न राज्यों के उत्पाद जैसे टसर की साड़ियाँ, बाघ प्रिंट, गुजरात की पटोला साड़ियाँ, काँथा की साड़ियाँ, चंदेरी साड़ियाँ, उत्तराखंड व हिमाचल के ऊनी उत्पाद, प्राकृतिक खाद्य उत्पाद, कर्नाटक व तेलंगाना के वूडन उत्पाद, झारखंड के पलाश उत्पाद व प्राकृतिक खाद्य उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। दिल्ली के प्रगति मैदान के इस अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले में सरस आजीविका में पूरे ग्रामीण भारत की झलक देखने को मिलेगी।
-ओम कुमार
Tags

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close