दिल्ली-NCRदेश (National)धर्म/समाजसाहित्य

झंडेवाला देवी मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना, प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु कर रहे दर्शन

शारदीय नवरात्र में मां का विधिवत श्रृंगार और भजन-कीर्तन, अष्टमी पर रात 9 बजे होगी जागरण ज्योत प्रचंड

👆भाषा ऊपर से चेंज करें

मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि को शक्ति, साहस और अभय प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों के समस्त कष्टों को दूर कर उन्हें शुभ फल प्रदान करती हैं। मां का स्वरूप अत्यंत उग्र और भयावह है, लेकिन वे अपने भक्तों के लिए सदैव कल्याणकारी हैं। उनकी उपासना से भय, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं से मुक्ति मिलने की मान्यता है। दुष्ट, दानव, दैत्य और नकारात्मक शक्तियां मां के स्मरण मात्र से भयभीत हो जाती हैं। इसी कारण मां कालरात्रि को संकटों का नाश करने वाली और भक्तों की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है।

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन नई दिल्ली स्थित आदि शक्तिपीठ झंडेवाला देवी मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना और विशेष श्रृंगार विधि-विधान के साथ किया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की।

सुबह 4 बजे से रात 12 बजे तक हुआ कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण

नवरात्र के अवसर पर मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण प्रतिदिन सुबह 4 बजे से रात 12 बजे तक किया जा रहा है। श्रद्धालु झंडेवाला देवी मंदिर के यूट्यूब चैनल, आधिकारिक वेबसाइट और फेसबुक के माध्यम से घर बैठे भी मां के दर्शन और पूजा-अर्चना का लाभ उठा रहे हैं। मंदिर परिसर में विभिन्न भजन-कीर्तन मंडलियों ने मां की महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु कर रहे मां के दर्शन

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, नवरात्र के दौरान प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के आगमन के बावजूद व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए हजारों सेवादार और कर्मचारी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

श्रद्धालुओं को मिल रही निशुल्क मेहंदी, चाय और शरबत की सुविधा

नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में निशुल्क मेहंदी, चाय और शरबत की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मदर डेयरी और अमूल डेयरी के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां भक्त इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। मंदिर में धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

अष्टमी पर रात 9 बजे होगी जागरण ज्योत प्रचंड

मंदिर में अगले दिन अष्टमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। रात 9 बजे अष्टमी जागरण की ज्योत प्रचंड की जाएगी। इस धार्मिक कार्यक्रम का भी झंडेवाला देवी मंदिर के यूट्यूब चैनल और अन्य माध्यमों से सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालु भी मां की आराधना से जुड़ सकें।

अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र के इन पावन दिनों में मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का वातावरण बना हुआ है। बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां Click करें।

आप चाहें तो अपने मोबाइल पर Play Store से हमारा DAINIK INDIA 24X7 ऐप्प डाउनलोड कर सकते हैं।
🌟 Stay Updated with Dainik India 24×7!

Get the latest news on politics, entertainment, sports, and more right at your fingertips!

👉 Follow us for real-time updates:

Join our community and stay informed!
Tags

Related Articles

Back to top button
Close