दिल्ली-NCRधर्म/समाजमनोरंजन

लालकिला में सजेगी देश की सबसे हाईटेक रामलीला, AI तकनीक के साथ होगा भगवान श्रीराम का दिव्य मंचन

लव कुश रामलीला कमेटी ने किया कार्यक्रम का ऐलान, मुंबई के कलाकार और तकनीशियन देंगे भव्य प्रस्तुति।

👆भाषा ऊपर से चेंज करें

विश्व विख्यात लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में इस वर्ष आयोजित होने वाली भव्य रामलीला की तैयारियों की जानकारी दी गई। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि लालकिला मैदान में इस वर्ष रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि दशहरा पर्व 20 अक्टूबर 2026 को पूरे देश और विश्वभर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

अर्जुन कुमार ने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों और पारिवारिक उत्तरदायित्व का जीवंत पाठ है। उन्होंने कहा कि आज के जेनरेशन जेड (Gen Z) को त्याग, समर्पण और सामाजिक दायित्वों से जोड़ने में रामलीला की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लव कुश रामलीला कमेटी आधुनिक तकनीक और युवाओं की पसंद के अनुरूप मंचन को निरंतर नया स्वरूप दे रही है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष की रामलीला कई मायनों में ऐतिहासिक और भव्य होगी। भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। मंचन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंप्यूटर ग्राफिक्स, एनीमेशन, डिजिटल विजुअल इफेक्ट्स, थ्री-डी मैपिंग, हाईटेक प्रोजेक्शन और 8-ट्रैक डिजिटल साउंड सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी तकनीशियनों की देखरेख में राजधानी ही नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी चार मंजिला स्टेज पर रामलीला प्रस्तुत की जाएगी।

अर्जुन कुमार ने बताया कि इस बार फिल्म इंडस्ट्री के 20 से अधिक प्रसिद्ध फिल्म कलाकार और टीवी व रंगमंच के 160 से अधिक कलाकार विभिन्न पौराणिक पात्रों का अभिनय करेंगे। इसके अलावा देश-विदेश के दर्शक 80 से अधिक टीवी एवं यूट्यूब चैनलों के माध्यम से रामलीला का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। अनुमान है कि इस बार 30 करोड़ से अधिक रामभक्त लाइव रामलीला से जुड़ेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सांसद, अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी, लोकगायक शंकर साहनी सहित राजनीति और कला जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां रामलीला मंच पर विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को इस वर्ष प्रमुख भूमिकाएं निभाने वाले कलाकारों से परिचित कराया। देवेश शर्मा भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अनेक फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और रंगमंच पर अभिनय किया है। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘साम दाम दंड भेद’ में उन्होंने लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अभिनेत्री कावेरी प्रियम इस वर्ष माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’‘गुम है किसी के प्यार में’‘दिल दियां गल्लां’‘जिद्दी दिल माने ना’‘शक्ति’ सहित कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों, कॉमेडी शो और वेब सीरीज में अभिनय किया है।

वहीं अभिनेता पंकज कामद रामभक्त हनुमान की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने फिल्मों, टीवी, वेब सीरीज और थिएटर में कई उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाई हैं। वे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’‘राधे’‘लूसिफर’ सहित कई प्रोजेक्ट्स में अभिनय कर चुके हैं तथा अंगद, परशुराम, इंद्रदेव और युधिष्ठिर जैसे पौराणिक पात्रों का भी सफलतापूर्वक मंचन कर चुके हैं।

कलाकारों ने भी इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कावेरी प्रियम ने कहा कि लालकिला मैदान में माता सीता की भूमिका निभाना उनके लिए गर्व और चुनौती दोनों है। देवेश शर्मा ने कहा कि देश की राजधानी के ऐतिहासिक लालकिला मैदान में भगवान श्रीराम का अभिनय करना उनके जीवन का गौरवपूर्ण क्षण होगा। वहीं पंकज कामद ने कहा कि हनुमान जी का अभिनय करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

प्रेस वार्ता के अंत में कमेटी के चेयरमैन पवन गुप्ता तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए दिल्लीवासियों और देशभर के श्रद्धालुओं से परिवार सहित लालकिला मैदान पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला का आनंद लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का आयोजन भारतीय संस्कृति, आधुनिक तकनीक और भव्य मंचन का अद्वितीय संगम साबित होगा।

चन्द्र मोहन शर्मा
(लेखक वरिष्ठ फिल्म समीक्षक, पत्रकार हैं।)
और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां Click करें।
आप चाहें तो अपने मोबाइल पर Play Store से हमारा DAINIK INDIA 24X7 ऐप्प डाउनलोड कर सकते हैं।

🌟 Stay Updated with Dainik India 24×7!

Get the latest news on politics, entertainment, sports, and more right at your fingertips!

👉 Follow us for real-time updates:

Join our community and stay informed!
Tags

Related Articles

Back to top button
Close