देश (National)राजनीति
Trending
सस्पेंड किए जाने के बाद से संसद परिसर में धरने पर बैठे सांसद संजय सिंह के साथ कई विपक्षी नेता
मंगलवार को लोकसभा में विपक्षी दल के सांसद नारेबाज़ी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए और इंडिया फॉर मणिपुर के पोस्टर दिखाने लगे

👆भाषा ऊपर से चेंज करें
संसद का मानसून सत्र चल रहा है संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में मंगलवार को मणिपुर हिंसा मुद्दे पर जोरदार हंगामा होता रहा और सदन कई बार स्थगित करना पड़ा। विपक्षी दल अपनी मांग यानि मणिपुर हिंसा पर दोनों सदनों में चर्चा कराई जाए।
वंही लोकसभा में विपक्षी दल के सांसद नारेबाज़ी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए और इंडिया फॉर मणिपुर के पोस्टर दिखाने लगे।

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राज्यसभा के सभापति ने पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया था वंही सांसद संजय सिंह संसद परिसर में गांधी मूर्ति के पास विरोध में धरने पर बैठे है इस धरने में कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं।
इस धरने के दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री मणिपुर मुद्दे पर चुप क्यों हैं? हम केवल संसद में आकर इस पर बोलने की मांग कर रहे हैं। संसद में मणिपुर का मुद्दा उठाना हमारी जिम्मेदारी है। जो अंधेरा हमारे देश के लोकतंत्र पर छाया है उसकी भी सुबह होगी”।
वंही इस धरने में सांसद संजय सिंह का साथ देने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मलिकार्जुन खरगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख राज्यसभा सांसद शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी समेत कई विपक्षी दलों के नेता संसद परिसर में धरना स्थल पर पहुंचे।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मणिपुर हिंसा और सांसद संजय सिंह के निष्कासन पर बोलते हुए कहा कि “हमने अपनी आवाज बुलंद करने की कोशिश की है। मणिपुर में जो अत्याचार हो रहा है प्रधानमंत्री मोदी उस पर 80 दिनों तक चुप रहे। वे भी तब ,जब सप्रीम कोर्ट से फटकार मिलती है। आगे बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, पीएम मोदी से मणिपुर पर जवाब देते नहीं बन रहा है। और वो संसद से बाहर बोलते हैं। जब हमारे अपने लोग चाहे वह संजय सिंह हों, राघव चड्ढा हों या चाहे जिनते हमारे नेता हो या फिर खड़गे साहब जब आवाज बुलंद करते हैं तो उनके खिलाफ पार्लियामेंट में क्या-क्या इल्जाम लगाते हैं? उनकी बातों को ना सुनना, दबाना या फिर ये कह देना कि विपक्ष चर्चा से भाग रहे हैं। ये अधूरा सत्य है”।
वंही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने सांसद संजय सिंह के निलंबन पर कहा कि “संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित करना बेहद दुखद है। उन्होंने आगे कहा कि संजय सिंह चेयर पर सिर्फ यह पूछने गए थे कि उनके नोटिस का क्या हुआ”।
-ओम कुमार





