दुनिया (International)देश (National)मनोरंजनमनोरंजन (Entertainment)

दोस्ती पर चढ़ा प्यार का रंग…मुश्किल दौर में बने हमसफर, जानें कैसे शुरू हुई अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की लव स्टोरी

कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी पहली मुलाकात, प्यार में बदली दोस्ती; अब शादी के साथ शुरू हुआ रिश्ते का नया अध्याय

👆भाषा ऊपर से चेंज करें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ शादी कर ली है। अर्जुन और गैब्रिएला की शादी की खबर सामने आते ही दोनों के फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, लंबे समय से अर्जुन और गैब्रिएला एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिरकार आठ साल बाद उन्होंने अपने रिश्ते को कानूनी रूप से शादी का नाम दे दिया है। 53 वर्ष की उम्र में अभिनेता दूसरी बार दूल्हा बने हैं। बता दें कि अर्जुन और गैब्रिएला ने शुक्रवार, 21 अगस्त को अपनी शादी रजिस्टर कराई है। खास बात ये है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और वे दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी हैं। उनकी शादी की खबर आते ही एक बार फिर वे दोनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी…
कैसे हुई पहली मुलाकात
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद दोनों को अक्सर साथ देखा जाने लगा। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था।
    बता दें कि गैब्रिएला मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली है। वह मॉडलिंग के साथ-साथ फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी काम कर चुकी है। अर्जुन और गैब्रिएला की जोड़ी शुरुआत से ही बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में शामिल रही है।
मुश्किल दौर में भी नहीं डगमगाया रिश्ता
अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला के साथ अपने रिश्ते को लेकर अपने इंटरव्यू में कई बार बात की है। इसी साल एक बातचीत के दौरान अर्जुन ने गैब्रिएला के साथ अपने रिश्ते और अपने जीवन में आए मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात भी की थी। उन्होंने बताया था की किस तरह उनके जीवन में एक बार मुश्किल समय आया, जहां गैब्रिएला उनका मजबूत सहारा बनी थीं। अर्जुन ने बताया था कि उस दौरान दोनों ने मुश्किल समय का सामना करते हुए भी एक-दूसरे का साथ बखूबी निभाया था।
    बता दें कि अर्जुन की जिंदगी में गैब्रिएला की एंट्री उस ऐसे समय पर हुई थी, जब उनकी पहली शादी मॉडल मेहर जेसिया के साथ खत्म होने के दौर में थी। दोनों ने 2018 में अलग होने का ऐलान किया था, जिसके बाद अर्जुन और मेहर का तलाक हो गया था।
दो बच्चों के माता-पिता हैं अर्जुन और गैब्रिएला
लंबे समय तक साथ रहने के दौरान अर्जुन और गैब्रिएला ने परिवार भी बसाया। दोनों के दो बेटे हैं। उनके पहले बेटे एरिक का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि दूसरे बेटे अरिव का जन्म 2023 में हुआ। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
कुछ समय पहले की थी सगाई
अर्जुन रामपाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान गैब्रिएला के साथ अपनी सगाई की बात पब्लिक की थी। इसके बाद से ही फैंस को दोनों की शादी का इंतजार था और आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया। अब गोवा में अर्जुन और गैब्रिएला ने अपनी शादी को रजिस्टर कराने के साथ अपने रिश्ते को कानूनी रूप दे दिया है। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का कई वर्षों का रिश्ता अब एक नए अध्याय के साथ शुरू हो चुका है।
गोवा में रजिस्टर की शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उनके कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। शादी का रजिस्ट्रेशन गोवा में लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत किया गया। दोनों ने स्थानीय नियमों के तहत जरूरी औपचारिकताएं पूरी की।
बताया गया है कि इस प्रक्रिया के लिए अर्जुन और गैब्रिएला को 15 दिनों की निर्धारित अवधि से जुड़ी औपचारिकता में विशेष अनुमति भी मिली थी। दोनों इस दौरान बेहद साधारण और कैजुअल अंदाज में नजर आए। दोनों की शादी को काफी प्राइवेट रखा गया।
photo cutesy: social media
और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां Click करें।
आप चाहें तो अपने मोबाइल पर Play Store से हमारा DAINIK INDIA 24X7 ऐप्प डाउनलोड कर सकते हैं।
🌟 Stay Updated with Dainik India 24×7!

Get the latest news on politics, entertainment, sports, and more right at your fingertips!

👉 Follow us for real-time updates:

Join our community and stay informed!
Tags

Related Articles

Back to top button
Close