photo galleryसाहित्य
Trending

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन

सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्र रत्न पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह व सिद्धू-कान्हू मुरमू विश्व विद्यालय, दुमका के उपकुलपति डा० विमल प्रसाद सिंह करेंगे

👆भाषा ऊपर से चेंज करें

आगामी 30-31 जुलाई 2023 को झारखंड के साहेबगंज जिले के पतना स्थित बी. एस. ए. महिला महाविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में देश-विदेश के ख्यातनामा पर्यावरणविद भाग ले रहे हैं। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य व सम्मेलन आयोजक डा० भानु देव सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्र रत्न पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह व सिद्धू-कान्हू मुरमू विश्व विद्यालय,दुमका के उपकुलपति डा० विमल प्रसाद सिंह करेंगे।
     सम्मेलन में प्रख्यात शिक्षाविद पूर्वांचल विश्वविद्यालय, विराट नगर, नेपाल के पूर्व कुलपति डा० घनश्याम लाल दास व केन्द्रीय विश्व विद्यालय हरियाणा के पूर्व कुलपति प्रो० उदय प्रकाश सिन्हा, एवं भागलपुर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा० जवाहर लाल सिंह सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात पर्यावरणविद राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत, विश्व जल परिषद के सदस्य, ग्रीन इंडिया फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं बालाजी शिक्षण संस्थान समूह के प्रमुख पर्यावरणविद डा० जगदीश चौधरी, प्रख्यात पत्रकार एवं नदी विषयक मामलों के विशेषज्ञ पर्यावरणविद श्री पंकज चतुर्वेदी, बुंदेलखण्ड में अपना तालाब योजना के तहत किसानों के सहयोग से  55 हजार तालाब बनवाने वाले, उन्नत कृषि विषयक मामलों के जानकार पर्यावरणविद जाने-माने जलयोद्धा पुष्पेंद्र सिंह, उत्तराखंड में प्लास्टिक विरोधी अभियान की प्रमुख, ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी की एसोशिएट प्रोफेसर व थैले वाली महिला के नाम से विख्यात पर्यावरणविद डा०अनुभा पुंढीर आदि देश-विदेश के जाने-माने विचारक, पर्यावरणविद, शिक्षाविद, जलयोद्धा और पर्यावरण प्रेमी सहभागिता करेंगे।
Tags

Related Articles

Back to top button
Close