दिल्ली-NCRराजनीति
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले हरदीप पुरी, अब भारत आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देता है
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली BJP कार्यालय में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

👆भाषा ऊपर से चेंज करें
-ओम कुमार
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली कार्यालय में आज एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 

इस दौरान दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, आर.के पुरम विधानसभा सीट से विधायक अनिल शर्मा, दिल्ली बीजेपी की उपाध्यक्ष योगिता सिंह, दिल्ली बीजेपी के सचिव किशन शर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “आज मुझे बहुत खुशी है कि केंद्र के 11 साल और दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं। डबल इंजन की सरकार दिल्ली के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार पहले भी कर रही थी। लेकिन पिछली सरकार उन कामों को होने नहीं देती थी और क्रेडिट भी नहीं देती थी। केंद्र सरकार ने 1 लाख 25 हजार करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर रोडवेज के माध्यम से हमें दिया। आयुष्मान योजना भी पहले दिल्ली में लागू नहीं थी। बीजेपी सरकार बनने के बाद दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए। दिल्ली के हर प्रोजेक्ट में केंद्र कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करता रहा है।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि”केंद्र के 11 साल और दिल्ली के 100 दिन मिलकर एक और एक 11 जैसा महसूस होता है। दिल्ली के विकास की रफ्तार की यह शुरुआत है। आने वाले दिनों में और अच्छे प्रोजेक्ट पर काम होगा। जितने भी टारगेट हमने तय किए हैं। चाहे वह वायु प्रदूषण का हो या यमुना प्रदूषण या कूड़े के पहाड़ को खत्म करना हो उन पर हम जल्द और बेहतर काम करेंगे।”
वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल ने 100 दिन में जो काम किया है। उसके लिए बधाई। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मेहनत से दिल्ली में एक सीरियस सरकार बनी है। इसके लिए उन्हें भी बधाई। उन्होंने दिल्ली को तब से जानते हैं जब दिल्ली की जनसंख्या 11 से 12 लाख हुआ करती थी। फिर शरणार्थी यहां आए और आबादी बढ़ते-बढ़ते 2 करोड़ से अधिक हो गई है। अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार है यह विकास के काम को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल में जो किया और आने वाले वर्षों में जो करेंगे जिस हिसाब से हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। हमारी अर्थव्यवस्था दो से चार ट्रिलियन की हुई है। किसने सोचा था जिस ग्रीन हाइड्रोजन को फ्यूल ऑफ फ्यूचर माना जाता था। अब देश में उससे बसें भी चलेंगी।”
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर में 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। पहले उनकी तरफ से आतंकवादी हमले होते थे। हम नाराज होते थे लेकिन कुछ करते नहीं थे। पार्लियामेंट पर भी अटैक हुआ तो हमने कुछ नहीं किया। लेकिन बालाकोट में पहली बार हमने जवाब दिया और इस बार 100 किलोमीटर से ज्यादा अंदर तक जाकर हमने उन्हें जवाब दिया। उनके(पकिस्तान) एयरबेस को नष्ट किया अब भारत का नया संदेश बहुत साफ है। आतंकवाद नहीं सहेंगे।”
दिल्ली बीजेपी के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा इस प्रदर्शनी अपनी बात रखते हुए कहा कि “हम पीएम मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल को देखें तो इसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए काम किया गया है। इसे हम सही मायनों में युग परिवर्तन कहते हैं। यह 11 साल प्रगति और भरोसे के हैं। 11 साल के इस स्वर्णिम काल ने भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में अग्रसर किया है। आज जो यह प्रदर्शनी शुरू की गई है। इसे हम दिल्ली की जनता के बीच लेकर जाएंगे। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल और दिल्ली सरकार के 100 दिन की सफलताओं के बारे में बताया गया है। 100 दिन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जिस तरह से काम किया है। इसे दिल्ली की जनता को बताएंगे। दिल्ली के अलग-अलग जिलों में यह प्रदर्शनी लगाई जाएगी।”
और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां Click करें:–https://dainikindia24x7.com/pm-modi-embarks-on-a-4-day-foreign-trip-visiting-cyprus-canada-and-croatia-20270-2/
आप चाहें तो अपने मोबाइल पर Play Store से हमारा DAINIK INDIA 24X7 ऐप्प डाउनलोड कर सकते हैं।
Stay Updated with Dainik India 24×7!
Get the latest news on politics, entertainment, sports, and more right at your fingertips!
Follow us for real-time updates:
Facebook: https://t.ly/FYJPi
X: https://t.ly/sQneh
Instagram: https://t.ly/NawEk
Join our community and stay informed!





