उत्तर प्रदेशदेश (National)धर्म/समाज
Trending

रामायण देखने से बच्चे अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं -रितु शिवपुरी

इस साल अयोध्या की रामलीला का ये चौथा संस्करण हैं

👆भाषा ऊपर से चेंज करें

अयोध्या की रामलीला में इस बार मंच पर जी-20 और चंद्रयान-3 की झलक देखने को मिलेगी। वार्ता में बताया गया कि रितु शिवपुरी माता कौशल्या, राहुल भूचर भगवान राम और बनवारी लाल झोल परशुराम का किरदार निभा रहे है। अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड के बड़े कलाकार अभिनय कर रहे हैं।   https://youtu.be/C4citHIiEBI पिछले साल 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था। हमें उम्मीद है कि इस वर्ष देखने वालों की संख्या 40 करोड़ लोगों से अधिक होगी। उन्होंने बताया कि इसका प्रसारण यूट्यूब, दूरदर्शन व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा।

     आज कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया मे अयोध्या की रामलीला आयोजको ने एक प्रेस वार्ता मे बॉलीवुड की सुपर स्टार ऋतू शिवपुरी ने प्रेस कांफ्रेंस को बताया की वो इस साल अयोध्या की रामलीला मे (माँ कोसल्या) का किरदार निभा रही हैं।  साथ ही रितु शिवपुरी अपनी बेटी के साथ दिखाई दी, ओर उन्होंने बताया कि हमें अपने बच्चों को अपने इतिहास और संस्कृति से जरूर रूबरू करवाना चाहिए। ओर रामायण देखने से बच्चे अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं और बच्चे अपने संस्कारों को ओर अधिक गहराई से जान पाते हैं।
      इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर राहुल भूचर भी मौजूद रहे उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं अयोध्या की रामलीला में भगवान श्री राम की भूमिका कर रहा हूँ। मैंने पिछले साल भी अयोध्या की रामलीला मे काम किया था। इसके लिए मैं अयोध्या के रामलीला अध्यक्ष सुभाष मलिक जी का धन्यवाद करता हूं।
     इस मौके पर जाने-माने बॉलीवुड कलाकार बनवारी लाल झोल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस साल अयोध्या की रामलीला में काम करने का मौका मिल रहा है। अभी तक कई तरह के किरदार किए हैं। लेकिन भगवान राम से बड़ा किरदार कोई नहीं हैं। भगवान राम ही पहले ऐसे व्यक्ति है, जिन्होंने बहुपत्नी प्रथा को खत्म किया था। इसके लिए मैं अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मालिक और महासचिव शुभम मलिक का दिल से धन्यवाद करता हूँ।
     परशुराम का किरदार निभा रहे बनवारी लाल झोल ने आगे कहा कि उन्होंने ज्यादातर हास्य किरदार निभाए है। लेकिन यह किरदार बड़ा सीरियस है। इस किरदार को निभाने में बेहद आनंद आएगा। ओर एक आर्टिस्ट के तोर पर में अपना 100 परसेंट दूंगा, बाकि श्री राम जी करेंगे बेड़ापार।
अयोध्या की रामलीला में इस बार बॉलीवुड टीवी के यह कलाकार काम कर रहे हैं 
पूनम ढिल्लों जी (मां शबरी)
गजिंदर चौहान      (राजा जनक)
रजा मुराद            (अहिरावण)
राकेश बेदी           (विभीषण)
गिरिजा शंकर        (रावण)
अनिल धवन          (इंद्रदेव)
रवि किशन            (केवट),
वरून सागर           (हनुमान जी)
सुनील पाल            (नारद मुनी),
राहुल भूचर            (श्री राम),
लिली सिंह              (मां सीता)
जिया                     (केकई)
मंघिशा                   (कोसल्या)
अमिता नागिया        (मंदोदरी)
शिबा                     (वैदेही)
ऋतू शिवपुरी           (कोसल्या)
भाग्यश्री                  (वेदमती)
शिवा                     (कुम्भकरण)
बनवारी लाल झोल   (परशुराम)
मनोज बक्शी          (राजा दशरथ)
गुलशन पाण्डेय,अवतार गिल और ममता सिंह फेमस एक्टर्स काम कर रहे हैं।
     इस साल 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक शाम 7:00 से रात 10:00 बजे तक राम कथा पार्क,नया घाट अयोध्या से लाइव दिखाया जाएगा। अयोध्या के रामलीला विश्व की बड़ी रामलीला है। इस साल अयोध्या के रामलीला का ये चौथा संस्करण हैं। हमें इस बात की बहुत खुशी है। अयोध्या की रामलीला  उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह के के सहयोग से होता है। हम इनका धन्यवाद करते हैं।
Tags

Related Articles

Back to top button
Close