Pathaan Movie: बॉलीवुड में Shahrukh Khan के 30 साल पूरे, खास मौके पर बताई पठान की रिलीज डेट
किंग खान की बहुप्रतीक्षित मूवी पठान 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।
👆भाषा ऊपर से चेंज करें
Pathaan Movie Release Date: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान में फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर शनिवार को किंग खान ने आगामी फिल्म ‘पठान’ की रिलीज फैन्स के साथ साझा की। इसमें शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। शाहरुख नेन अपने लुक का खुलासा करते हुए सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर जारी किया।
पोस्टर में शाहरुख गन-फ्लेक्सिंग डेंजरस लुक में नजर आ रहे हैं जो एक खतरनाक मिशन के लिए तैयार है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ’30 साल….आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। चलिए अब ‘पठान’ की बात करते हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है।’
30 yrs and not counting cos ur love & smiles have been infinite. Here’s to continuing with #Pathaan.
Celebrate #Pathaan with #YRF50 on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone | @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/tmLIfQfwUh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2022
शाहरुख का लुक सहेज कर रखा: डायरेक्टर
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा- ”शाहरुख खान के 30 साल भारतीय सिने इतिहास में एक सिनेमैटिक मोमेंट है। हम उनके फैंस के साथ इसे पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करना चाहते थे। आज शाहरुख के लिए खास दिन है और हमें इसके बारे में दुनिया को बताने की जरूरत है। यह टीम पठान का शाहरुख को शानदार यादों के लिए थैंक यू कहने का मौका है। शाहरुख का पठानी लुक बहुत सहेज कर रखा था।” Read More: 1 जुलाई से लागू होगा नया लेबर कोड, बदल जाएंगे आपके PF, सैलेरी और काम के घंटे
एक्शन थ्रिलर होगी पठान
सिद्धार्थ कहते हैं कि इस एक्शन थ्रिलर में शाहरुख ‘अल्फा मैन ऑन द मिशन’ हैं जो भारत में एक्शन जॉनर में नया बेंचमार्क सेट करेगा। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सुपरस्टार हैं। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी।





