Republic Day Parade 2023: भारतीय संस्कृति की झलक दिखी कर्तव्य पथ पर
भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, भारत की आन-बान और शान के साथ-साथ सभ्यता-संस्कृति की झलक दिखाई दी।

👆भाषा ऊपर से चेंज करें
26 जनवरी, 2023 को आज भारत अपने 74वें गणतंत्र दिवस को मना रहा है। राजधानी दिल्ली में इस दौरान खास परेड का आयोजन किया गया है जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी मौजूद रहे।

परेड समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के साथ हुई. उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद, प्रधान मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर आए। परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ. पहली बार, 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी गई, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती ‘आत्मनिर्भरता’ को दर्शाती है। 105 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलीकॉप्टरों ने कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर पुष्प वर्षा की। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति की सलामी लेने के साथ हुई।


परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, अति विशिष्ट सेवा मेडल, दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी ने संभाली। मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार परेड सेकेंड-इन-कमांड बने।


गणतंत्र दिवस परेड, देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति और एक ‘नए भारत’ के उद्भव को दर्शाती देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण पेश किया।



इस बार की परेड में आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और उभरते भारत पर कार्यक्रम में खास प्रदर्शन किए गए।

परेड के बाद राज्यों की मनोहर झांकियां निकालीं गईं कार्यक्रम 90 मिनट तक चला।

कार्यक्रम के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर चलते नजर आए। उन्होंने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।





