भोपालशिक्षा/रोजगार (Education/Job)हेल्थ/फूड

बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल में आर्थिक-सामाजिक हालात बाधा न बनें: पूनम श्रोती

भोपाल में ‘आरोग्यता वेलनेस फॉर ऑल’ अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 80 से अधिक वंचित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण।

👆भाषा ऊपर से चेंज करें

भोपाल, संवाददाता। बचपन में स्वास्थ्य की देखभाल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। नियमित स्वास्थ्य जांच से संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सकती है और बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। प्रत्येक बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए और आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियां उसकी स्वास्थ्य देखभाल में कभी बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उद्दीप सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित ‘आरोग्यता वेलनेस फॉर ऑल’ अभियान के तहत भोपाल के गोविंदपुरा स्थित पाथफाइंडर संस्थान में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के 80 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

उद्दीप सोशल वेलफेयर सोसायटी की संस्थापक और दिव्यांग समाजसेविका सुश्री पूनम श्रोती ने कहा कि ‘आरोग्यता वेलनेस फॉर ऑल’ अभियान का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देना है। बच्चों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और उचित चिकित्सकीय सलाह मिलना बेहद जरूरी है। नियमित स्वास्थ्य जांच से शरीर में पनप रही संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की शुरुआती अवस्था में पहचान करने में मदद मिलती है, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना केवल बीमारियों से दूर रहने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके सीखने, समझने, पढ़ाई में रुचि लेने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए भी आवश्यक है। बचपन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने से बच्चों में स्वच्छता, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली जैसी अच्छी आदतों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसलिए बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच और उनके स्वास्थ्य के प्रति परिवार, स्कूल तथा समाज की जागरूकता महत्वपूर्ण है।

भोपाल के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में चल रही पहल

सुश्री पूनम श्रोती ने बताया कि ‘आरोग्यता वेलनेस फॉर ऑल’ अभियान को सफल बनाने में रुद्राक्ष मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल और इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का विशेष सहयोग मिल रहा है। विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से अब तक भोपाल के अलग-अलग स्कूलों और संस्थानों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेष रूप से वंचित परिवारों के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी देखभाल और समय पर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए ऐसे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इससे बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने और उनके बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक कदम उठाने में मदद मिल सकती है।

राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त कर चुकीं और देश की 100 सशक्त महिलाओं में शामिल रहीं सुश्री पूनम श्रोती ने जोर देकर कहा कि किसी भी बच्चे का स्वास्थ्य उसकी आर्थिक स्थिति या सामाजिक पृष्ठभूमि पर निर्भर नहीं होना चाहिए। हर बच्चे को स्वस्थ बचपन, बेहतर देखभाल और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। ‘आरोग्यता वेलनेस फॉर ऑल’ अभियान इसी सोच के साथ बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां Click करें।

आप चाहें तो अपने मोबाइल पर Play Store से हमारा DAINIK INDIA 24X7 ऐप्प डाउनलोड कर सकते हैं।
🌟 Stay Updated with Dainik India 24×7!

Get the latest news on politics, entertainment, sports, and more right at your fingertips!

👉 Follow us for real-time updates:

Join our community and stay informed!
Tags

Related Articles

Back to top button
Close