photo galleryदिल्ली-NCRसिटी टुडे /आजकलहेल्थ/फूड
Trending
सरस फूड फेस्टिवल में नॉनवेज प्रेमियों का भी रखा गया है खास ख्याल
फेस्टिवल में न सिर्फ नॉनवेज बल्कि अगर आप वेजीटेरियन हैं तो भी आप के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों के लजीज व्यंजन यहां उपलब्ध हैं।

👆भाषा ऊपर से चेंज करें
Saras Food Festival 2022: दिल्ली वासियों को खूब पसंद आ रहा है। सरस फूड फेस्टिवल में नॉनवेज प्रेमियों के लिए भी स्वाद के काफी जायके है। इस फेस्टिवल में आंध्रप्रदेश की हैदराबादी चिकन दम बिरयानी और तेलंगाना का मटन बिरयानी समेत गोवा और महाराष्ट्र के नॉनवेज जायके का दिल्ली वासी लुत्फ उठा सकते हैं।
ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार में अंडर सेक्रेटरी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फेस्टिवल में न सिर्फ नॉनवेज बल्कि अगर आप वेजीटेरियन(Vegetarian) हैं तो भी आप के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों के लजीज व्यंजन यहां उपलब्ध हैं।

आप यहां, राजस्थानी थाली में मिक्स दाल, गट्टे की सब्जी, बाजरा व बेसन की रोटी के साथ चटनी का आनंद ले सकते हैं। साथ ही सांगरी की सब्जी का भी आप स्वाद ले सकते हैं। वहीं, पंजाब के स्टॉल पर आप मक्के की रोटी व सरसो की साग का आनंद ले सकते हैं। वहीं, उत्तराखंड के स्टॉल पर आप झूंगर की खीर का भी आनंद ले सकते हैं। अगर हम प्रतिदिन के हिसाब से बात करें तो पांच से छह लाख रुपए तक का कारोबार हो रहा है।
सरस फेस्टिवल में महाराष्ट्र के ठाणे जिला से आईं रोशना निलेश पाटिल ने बताया कि उनके संस्था का नाम श्री क्रुपा स्वयं सहायता समूह है जिसमें कि 12 महिलाएं हैं। महाराष्ट्र के इस स्टॉल पर आप नॉनवेज का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यहां आप को मटन कोल्हापुरी, चिकन कोल्हापुरी, कोलम्बी (प्रांस) कोम्बरी बरे आदि मिल जाएंगे। यहां पर 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के व्यंजन उपलब्ध हैं। वहीं,नार्थ गोवा के वल्पई तालुका (सत्तरी तालुका) से आईं मनीषा अजित गाउकर जो कि सदिक्षा सेल्फ हेल्प ग्रुप की प्रधान हैं उनके साथ 20 महिलाएं जुडी हुई हैं। इस स्टॉल पर भी आप को नॉनवेज के आइटम में चिकन सागोती, मछली का बांगड़ा, केकड़ा (क्रैब,) आदि मिल जाएंगे। जिसे आप टमाटर, अदरक, लहसन, प्याज, के बने हुए चटनी के साथ स्वाद चख सकते हैं।

इस फेस्टिवल में राजधानी दिल्ली के लोगों को भारतीय संस्कृतिक खान पान की झलक दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में दिखाई दे रही है। सरस फूड फेस्टिवल के तहत दिल्ली समेत 17 राज्यों की संस्कृति और स्वाद के संगम से न केवल रूबरू हो रहे हैं बल्कि इन राज्यों के सामाजिक ताने बाने के बारे में भी जान रहे हैं साथ ही वहां के प्रसिद्ध व्यंजनों स्वाद भी चख रहे हैं।
सरस फूड फेस्टिवल 2022 में आने वालों के लिए किसी भी तरह का टिकट नहीं है। 28 अक्टूबर 2022 से 10 नवंबर 2022 तक ये उत्सव चलेगा। इस फेस्टिवल का समय सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक है। इसमें लोग अपने परिवार के साथ आ सकते हैं।





