उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

UP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा उत्तर प्रदेश बीजेपी के जिलाध्यक्षों की सूची जारी

ज़िलाध्यक्षों की सूची में 19 जिलाध्यक्षों को बदला गया है, पिछले कुछ महीनों से बीजेपी जिलाध्यक्षों की इस सूची का बेसब्री से इंतजार हो रहा था 

👆भाषा ऊपर से चेंज करें

उत्तर प्रदेश (UP) में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। पिछले कुछ महीनों से बीजेपी जिलाध्यक्षों की इस सूची का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को ये सूची जारी की। खबरों के मुताबिक 4-5 नामों पर असमंजस के कारण पिछले हफ्ते भी ये सूची नही आ पाई थी। इस ज़िलाध्यक्षों की सूची में 19 जिलाध्यक्षों को बदला गया है।
     उत्तर प्रदेश बीजेपी के जिलाध्यक्षों की सूची में ब्रज से बुंदेलखंड तक जिलाध्यक्षों में बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के लिए बता दें कि जिलाध्यक्षों के नामों पर पिछले काफी वक्त से मंथन चल रहा था।
जानिए कंहा किसे मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
पश्चिम क्षेत्र:—-
बृज क्षेत्र:—-
काशी क्षेत्र:—-
अवध क्षेत्र:—-
गोरखपुर क्षेत्र:—-
कानपुर क्षेत्र:—-
भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश को संगठन के लिहाज से 6 हिस्सों में बांटा है। जिसके मुताबिक काशी क्षेत्र, अवध क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, ब्रज क्षेत्र, गोरखपुर क्षेत्र और कानपुर क्षेत्र है। पश्चिम क्षेत्र की जिलाध्यक्ष सूची में 19, बृज क्षेत्र की जिलाध्यक्ष सूची में 19, कानपुर क्षेत्र की जिलाध्यक्ष सूची में 17, अवध क्षेत्र की जिलाध्यक्ष सूची में 15, गोरखपुर क्षेत्र की जिलाध्यक्ष सूची में 12 और काशी क्षेत्र की जिलाध्यक्ष सूची में 16 नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इस सूची में युवाओं के साथ वर्तमान ज़िलाध्यक्षों को जगह दी गई है। उत्तर प्रदेश संगठन के सामने लोकसभा चुनाव 2024 है और उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।
-ओम कुमार
Tags

Related Articles

Back to top button
Close