पंजाबराजनीति
Trending

भारत अब एक ‘विकास इंजन’ के रूप में जाना जाता है -अमित शाह

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता, संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री जनसंवाद रैली कर रहे हैं

👆भाषा ऊपर से चेंज करें

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ” मोदी सरकार ने आने वाले समय की चुनौतियों को देखते हुए कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाया है। किसानों को व्यापक बाजार प्रदान करने व उपज का बेहतर मूल्य दिलाने हेतु सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं जिससे अब अन्नदाता आत्मनिर्भर बन रहे हैं”
     आगे बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “राज्य की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना सारा समय देशभर में अरविंद केजरीवाल के साथ घूमने में बिताते हैं। कभी-कभी उन्हें आश्चर्य होता है कि भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या पायलट है”।
     केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जनसंपर्क अभियान तहत गुरदासपुर में एक रैली का आयोजन किया गया था जिसे केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘मैंने अपने पूरे जीवन में ‘आप’ के नेतृत्व वाली ऐसी सरकार नहीं देखी, जो खोखले वादे करती हो.”
     पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथ लेते हुए अमित शाह ने रैली में कहा कि “मुख्यमंत्री का एक ही काम है। केजरीवाल को यदि चेन्नई जाना है, तो वह उन्हें चेन्नई ले जाने के लिए विमान से दिल्ली जाते हैं। यदि उन्हें (अरविंद केजरीवाल) कोलकाता जाना है, तो फिर वह विमान लेते हैं और उन्हें कोलकाता ले जाते हैं.”
     आगे अमित शाह ने कहा कि “अरविंद केजरीवाल के देशव्यापी दौरे की व्यवस्था पंजाब के मुख्यमंत्री कर रहे हैं। मैं अक्सर सोचता हूं कि वह मुख्यमंत्री हैं या पायलट। उनका पूरा समय केजरीवाल के दौरों में बीत जाता है और इसी का नतीजा है कि पंजाब में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है.”
     भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मैं भगवंत मान और केजरीवाल से पूछने आया हूं कि आपने राज्य की हर महिला को 1 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन वे अभी भी उसका इंतजार कर रही हैं.”
     अमित शाह ने केंद्र की मोदी सरकार की 9 वर्षो के कार्यों से देश की उन्नति पर बोलते हुए कहा कि “भारत अब एक ‘विकास इंजन’ के रूप में जाना जाता है”
     पंजाब के गुरदासपुर में इस विशाल जनसंवाद में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब बीजेपी के कई नेता इस जनसंवाद रैली में मौजूद रहे।
    केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता, संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री जनसंवाद रैली कर रहे हैं।
-ओम कुमार
Tags

Related Articles

Back to top button
Close