देश (National)राजनीति
Bharat Jodo Nyay Yatra: तय समय से पहले हो सकता है यात्रा का समापन
14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई थी, फिलहाल यात्रा उड़ीसा राज्य में पहुंची है

👆भाषा ऊपर से चेंज करें
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जो 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई थी। असम, बिहार होते हुए अलग-अलग राज्यों में जैसे उत्तर प्रदेश, गुजरात में होकर निकलेगी और इस यात्रा का समापन महाराष्ट्र में होगा। लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बदलाव किया जा सकता है।
देश में लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब तय समय से 10 दिन पहले पूरी हो सकती है। अभी फिलहाल ये यात्रा उड़ीसा राज्य में पहुंची है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी इस यात्रा से ब्रेक लेकर दिल्ली आए हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी ने अपनी इस यात्रा की गति को तेज कर दिया है अभी तक ये यात्रा प्रतिदिन लगभग 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर रही थी, जिसे अब बढ़ाकर 100 से 110 किलोमीटर प्रतिदिन किया गया है। तय प्रोग्राम के अनुसार इस यात्रा को 20 मार्च को पूरी होना था लेकिन अब ये यात्रा 10 मार्च को महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में सम्पन्न होगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आने वाली 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा उत्तर प्रदेश में लगभग 11 दिन रहेगी और लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी। लेकिन इस यात्रा को तय समय से पहले पूरी करने के लिए उत्तर प्रदेश के प्लान में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले राहुल गांधी का उत्तर प्रदेश में 11 दिन अलग-अलग जगह जाने का प्लान था, जिसे कम करके 6 से 7 कर दिया गया है।

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 19 फरवरी को उनके पूर्व संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी पहुंचेगी। इस दौरान वे यहां कई जनसभाओं को भी सम्बोधित करेंगे। इसके लिये बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली में इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी साल 2002 से 2019 तक अमेठी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार रही स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।
-ओम कुमार





