photo galleryदिल्ली-NCRमनोरंजनहेल्थ/फूड
Trending

नेशनल मीडिया क्लब द्वारा आयोजित किया गया 16वां भारत आम महोत्सव

उत्सव का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने गुब्बारे उड़ाकर किया गया

👆भाषा ऊपर से चेंज करें

दिल्ली में मंगलवार को 16वें भारत आम महोत्सव का आयोजन नेशनल मीडिया क्लब (NMC) द्वारा किया गया। और इस महोत्सव का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने गुब्बारे उड़ाकर किया और उनके साथ चिराग पासवान, महोत्सव के मुख्य आयोजक रमेश अवस्थी व अन्य अतिथि रहे। आम को फलों का राजा कहा जाता है इसलिए इस आम के महोत्सव में लोगों की अधिक रूची भी होती है। इस आम महोत्सव को हर साल मुख्य आयोजक रमेश अवस्थी द्वारा करवाया जाता है।
     भारत आम महोत्सव में आम की 300 से ज्यादा किस्मों को प्रदर्शित किया गया। कई आमों की ऐसी किस्में हैं जो सिर्फ आपको इस आम महोत्सव में ही देखने को मिलती हैं। इस महोत्सव में आम की प्रदर्शनी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे।
     महोत्सव में आम प्रेमिओं में आकर्षण का केंद्र रहे मोदी मेंगों और बिलडोज़र बाबा आम।
जिसे कदीम चन्दन नर्सरी द्वारा महोत्सव में पेश किया गया। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश से अपना दल पार्टी के विधायक विनय वर्मा की नजरे भी इन दोनों आम से हट नही पाई।
      भारत आम उत्सव में देश की जानीमानी हस्तियां और राजनीति से जुड़े लोगों के साथ कई सांसद इस आम उत्सव में मौजूद रहे।
वंही इस आम महोत्सव में कांग्रेस के नेता और सांसद शशि थरूर, सासंद फारूक अब्दुल्ला, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान, नोएडा से बीजेपी सांसद महेश शर्मा, बीजेपी संगठन मंत्री सुनील बंसल और साहित कई और महत्वपूर्ण लोग इस उत्सव में मौजूद रहे।
     भारत आम महोत्सव में भारतीय किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के आमों को और साथ ही साथ हॉर्टिकल्चर विभाग और कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा उत्पादित आमों को भी इस उत्सव में प्रदर्शित किया गया।
      राष्ट्रीय मीडिया क्लब द्वारा भारत आम महोत्सव का आयोजन इसलिए किया जाता है ताकि आम की कई महत्वपूर्ण किस्मों को देखा जा सके बल्कि स्वाद के साथ इस के बारे में जागरूकता को बढ़ाया जा सके। इस उत्सव के माध्यम से समृद्ध भारतीय परंपराओं और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की विविधता और सांस्कृतिक वस्त्ररचना को प्रोत्साहित करना और भारतीय कला के सौंदर्य को लोगों तक पहुंचाना है।
     इस आम महोत्सव में भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों के किसानों और हॉर्टिकल्चर विभागों ने भाग लिया। इस उत्सव के माध्यम से उत्सव में आए लोगों को आम उत्पादन करने में किस तरह की खेती की जरूरत होती है और किस नई तकनीकों के माध्यम से खेती को किया जा सकता है उसके बारे में बताने और सिखाने का मौका दिया जाता है।
     भारत सरकार के पूर्व सदस्य हिंदी राजभाषा सलाहकार समिति और मुख्य आयोजक रमेश अवस्थी ने 16वें भारत आम महोत्सव की सफलता के बारे में बोलते हुए कहा कि “हम 16वें भारत आम उत्सव की सफलता पर प्रसन्न हैं। भारत आम उत्सव,फलो के राजा आम को प्रमोट करने के लिए एक मंच है। इस उत्सव में हमने 300 से अधिक प्रकार के आमों का प्रदर्शन किया। हमारे द्वारा किए गए प्रयास आम के उत्पादन को बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए हैं। हम मानते हैं कि इस फल को प्रचारित करके हम इसके बाजारी मूल्य को और बढ़ा सकते हैं, जिससे की किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा होगा”।
-ओम कुमार
Tags

Related Articles

Back to top button
Close