खेल(Sport)ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

IPL 2022: धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, जड़ेजा के हाथों में होगी कमान

धोनी की कप्तानी में 4 बार आईपीएल विजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स

👆भाषा ऊपर से चेंज करें

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के हमेशा से रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। टीम की कप्तानी अब रवींद्र जड़ेजा के हाथों में होगी।महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं।

सीएसके आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे सफल टीम है। धोनी आईपीएल के शुरुआती सीजन 2008 से ही चेन्नई की कमान संभाल रहे थे। पिछले साल उनकी कप्तानी में चेन्नई ने आईपीएल खिताब भी जीता था।

सीएसके ने एक बयान में कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपने का फैसला किया है और उन्होंने टीम का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं और वह सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे।”

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। इस सत्र का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।  40 साल के धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल मेगा नीलामी 2022 से पहले रिटेन कर लिया था। उनके साथ रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया गया था। हालांकि, चेन्नई के मालिकों ने धोनी से ज्यादा पैसे रवींद्र जडेजा को दिए थे। जडेजा को सीएसके ने 16 करोड़ जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये। Read More: CNG-PNG के दाम बढ़े, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

हो सकता धोनी का आखिरी सीज़न

इस तरह के कयास लगाए जा रहे है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीज़न हो सकता है। जिस वजह से रवींद्र जड़ेजा को कप्तानी का दायित्व दिया जा रहा है। जिसमें धोनी के सानिध्य जड़ेजा कप्तानी के गूर सींख ले। यह महत्वपूर्ण कारण है कि धोनी ने कप्तानी छोड़ी।

कप्तानी मिलने के बाद ये प्रतिक्रिया रही जड़ेजा की

Tags

Related Articles

Back to top button
Close