बहुत खूबशिक्षा/रोजगार (Education/Job)
Career:नौसेना से जुड़कर बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते है: छाबड़िया
भारतीय नौसेना 'जीवन का एक तरीका है', मानवीय सहायता के लिए, असाधारण शक्ति है, युद्ध तत्पर है विश्वसनीय है और सुगठित भारतीय नौसेना है।

👆भाषा ऊपर से चेंज करें
जिंदगी बदल देने वाली एक अद्भुत कार्यशाला ‘ड्रीम इंडियन नेवी’ का आयोजन एस आर कैपिटल पब्लिक स्कूल, दिल्ली में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर लक्ष्य छाबड़िया के प्रबंधन द्वारा किया गया। यह कार्यशाला नौसेना के अफसर लेफ्टिनेंट कैडर जयंत भार्गव, लेफ्टिनेंट कैडर आशीष कुमार, लेफ्टिनेंट कैडर आस्था सहगल और रवीश कुमार (पी ओ एम ई ) के गहन मार्गदर्शन से संपन्न हुई। उन्होंने भारतीय नौसेना अधिकारी के रूप में करियर से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी नौसेना से जुड़ने की बारीकियों से कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को परिचित करवाया। उन्होंने बताया कि नौसेना सभी वर्गों के लिए उपयुक्त है। भारतीय सशस्त्र बल में महिलाएं अब प्रत्येक क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं। आज भारतीय सशस्त्र बल में विशेष रूप से महिलाएं न केवल प्रशिक्षित और उच्च शिक्षित हैं बल्कि दुश्मन को चुनौती देने के लिए तत्पर हैं।
नौसेना में चयनित होने पर अधिकारियों को नेविगेशन, पनडुब्बी रोधी युद्ध, तोपखाने, गोताखोरी और हाइड्रोग्राफी में प्रशिक्षित किया जाता है। यह भारत की सबसे साहसिक नौकरियों में से एक है। उन्हें समुद्री चार्ट बनाने की आवश्यकता होती है जिसका उपयोग भारतीय नौसेना और दुनिया भर की अन्य नौसेनाओं द्वारा किया जाता है। नौकरी का मुख्य उद्देश्य देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करना है। वे देश की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने, युद्ध और विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ विरोध, निगरानी करने और तटों की सुरक्षा करने के लिए जिम्मेदार हैं।

विद्यार्थियों ने उत्सुकता से कई प्रश्न किये। जिनका उत्तर उन्हें बडे़ ही कुशल नेतृत्व करने वाले प्रशिक्षकों से मिला। स्वर्णिम भारतीय नौसेना ने आने वाली युवा पीढ़ी को बताया कि भारतीय नौसेना ‘जीवन का एक तरीका है’, मानवीय सहायता के लिए, असाधारण शक्ति है, युद्ध तत्पर है विश्वसनीय है और सुगठित भारतीय नौसेना है।
इस कार्यशाला के लिए नौसेना का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर लक्ष्य छाबड़िया ने कहा कि विद्यार्थियों का नौसेना में भविष्य उज्ज्वल है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट : www.joinindiannavy.gov.in