शिक्षा/रोजगार (Education/Job)
UPSC exam Calender 2023: यूपीएससी ने जारी किया 2023 का एग्जाम कैलेंडर, जानिए कब होगी कौनसी परीक्षा
UPSC Exam Calendar 2023: यूपीएससी ने साल 2023 का अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। केंद्रीय सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 28 मई को होगी तो इसकर मुख्य परीक्षा 15 सितंबर 2023 को शुरू होगी।

👆भाषा ऊपर से चेंज करें
UPSC Exam Calendar 2023 यूपीएससी ने साल 2023 का अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। केंद्रीय सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 28 मई को होगी तो इसकर मुख्य परीक्षा 15 सितंबर 2023 को शुरू होगी।
UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2023 में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी (Candidate) आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि देख सकते हैं। इसके अनुसार आप अपनी स्टडी का प्लान कर सकते हैं। हर साल UPSC की परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन देते है। पिछले दो साल कोविड-19 के कारण खराब रहे हैं और संघ लोक सेवा आयोग को भी बार-बार कैलेंडर में भी फेरबदल करना पड़ा था।
5 जून को होगी UPSC Prelims 2022 की परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से 2023 का परीक्षा कैलेंडर हर साल की तरह ही जारी किया गया है, ताकि यूपीएससी के उम्मीदवारों को अगले साल की परीक्षाओं के बारे में जानकारी मिल सके। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पांच जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। पिछले दो साल कोविड-19 के कारण खराब रहे हैं और संघ लोक सेवा आयोग को भी बार-बार कैलेंडर में भी फेरबदल करना पड़ा था। हालांकि, इस बार कोविड-19 महामारी के खौफ वाला ऐसा कोई माहौल नहीं है।

यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 28 मई को होगा
उम्मीदवारों को अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा कार्यक्रम, सीएमएस और अन्य को उनकी कोरोना से पहले वाली समय-सीमा में बहाल कर दिया गया है। कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 28 मई को होगा, जबकि इसका नोटिफिकेशन फरवरी में ही उपलब्ध करा दिया गया है। यूपीएससी की सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की सूची और अधिसूचनाओं की तारीखें नीचे साझा की गई हैं।
UPSC कैलेंडर 2023 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां
| परीक्षा का नाम | अधिसूचना | आवेदन शुरू | परीक्षा की तारीख |
| इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा (यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स-2023) | सितंबर 14, 2022 | अक्तूबर 4, 2022 | फरवरी 19, 2023 |
| कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा-2023 | सितंबर 21, 2022 | अक्तूबर 11, 2022 | फरवरी 19, 2023 |
| सीआईएसएफ एसी (EXE) एलडीसीई-2023 | नवंबर 30, 2022 | दिसंबर 20, 2022 | मार्च 12, 2023 |
| यूपीएससी एनडीए, एनए-1 एग्जाम-2023 | दिसंबर 21, 2022 | जनवरी 10, 2023 | अप्रैल 16, 2023 |
| यूपीएससी सीडीए-1 एग्जाम-2023 | दिसंबर 21, 2022 | जनवरी 10, 2023 | अप्रैल 16, 2023 |
| सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स-2023) | फरवरी 1, 2023 | फरवरी 21, 2023 | मई 28, 2023 |
| भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा | फरवरी 1, 2023 | फरवरी 21, 2023 | मई 28, 2023 |
| आईएस,आईएसएस परीक्षा-2023 | अप्रैल 19, 2023 | मई 9, 2023 | जून 23, 2023 |
| यूपीएससी ईएसई मेंस-2023 | – | – | जून 25, 2023 |
| कंबाइंड मेडिकल सर्विस (यूपीएससी सीएमएस-2023) | अप्रैल 26, 2023 | मई 16, 2023 | अगस्त 6, 2023 |
| यूपीएससी एनडीए, एनए-2 एग्जाम-2023 | मई 17, 2023 | जून 6, 2023 | सितंबर 3, 2023 |
| यूपीएससी सीडीए-2 एग्जाम-2023 | मई 17, 2023 | जून 6, 2023 | सितंबर 3, 2023 |





